कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार को बड़ी राहत, रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा GST कलेक्शन
कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार को बड़ी राहत, रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा GST कलेक्शन
Share:

कोरोना महामारी ने हर तरफ अपना आतंक मचा रखा है वही देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सरकार के लिए राहत की खबर आई है। देश के अप्रैल माह का जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है। अप्रैल माह में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,41,384 करोड़ रुपए रहा जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें सेंट्रल जीएसटी 27,837 करोड़, स्टेट जीएसटी 35,621 करोड़ तथा इंटर जीएसटी 68,481 करोड़ तथा सेस 9,445 करोड़ रहा है। 

IGST में 29,599 करोड़ रुपए सिर्फ इंपोर्ट की गई वस्तुओं पर कर लगाकर कमाई हुई है। मार्च का जीएसटी कलेक्शन 123902 करोड़ रुपए रहा था जो अभी तक किसी एक माह में सबसे अधिक था। अप्रैल में GST कलेक्शन पुराने आंकड़े से बहुत आगे निकल चुका है। बीते छह माह का GST कलेक्शन पर दृष्टि डालें तो मार्च में यह 123902 करोड़, फरवरी में 113143 करोड़, जनवरी में 119875 करोड़, दिसंबर में 115174 करोड़, नवंबर में 104963 करोड़, अक्टूबर में 105155 करोड़ रहा था।

साथ ही बीते छह महीनों से जीएसटी कलेक्शन में बढ़त के ट्रेंड के अनुरूप अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन मार्च के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं Domestic Transaction से इस महीने मिला राजस्व (सेवाओं के आयात समेत) बीते माह से 21 प्रतिशत ज्यादा है।

HC का केंद्र को आदेश- अब पानी सर से ऊपर चढ़ चुका है, किसी भी हाल में दिल्ली पहुंचनी चाहिए ऑक्सीजन, नहीं तो...

भारत को अनिवार्य संगरोध सूची में जोड़े आयरलैंड

कोरोना मरीजों की सहायता के लिए आगे आए सोनू निगम, मरीजों को देंगे प्राणवायु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -