यूपी निकाय चुनाव: सपा को हराने के लिए भाजपा की मदद कर रही बसपा- डिंपल यादव का दावा
यूपी निकाय चुनाव: सपा को हराने के लिए भाजपा की मदद कर रही बसपा- डिंपल यादव का दावा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव बुधवार को पार्टी दफ्तर पहुंची थी। इस दौरान डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी का प्रशासन सरकार के दबाव में हैं। प्रशासन नहीं चाह रहा कि चुनाव निष्पक्ष हो और सपा कार्यकर्ता व जनता मतदान करने के लिए निकले। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, संविधान को कुचला जा रहा। भाजपा उम्मीदवार के दबाव में पुलिस ने सपा उम्मीदवार श्वेता राठी के समर्थन में प्रचार कर रही महिलाओं को बरनाहल में पीटा। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। सपा को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी भाजपा की सहायता कर रही है। इस दौरान डिंपल यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर मैनपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाया जाएगा।

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर में महिला पहलवानों का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में सपा शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्र में सपा उम्मीदवार ने अच्छा प्रचार किया है और वे लोगों के बीच गए हैं। इस बार सपा के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। डिंपल ने कहा कि वे और पार्टी के दिग्गज नेता लगातार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। जिला प्रशासन कार्यकर्ताओं पर दबाव डाल रहा है। 

भूपेश बघेल या रमन सिंह ? विधानसभा चुनाव में किसे चुनेगी छत्तीसगढ़ की जनता

'जय श्री राम बोलकर अपराध करते हैं..', राजस्थान में बजरंग दल पर बैन को लेकर बोले मंत्री गोविंदराम

'हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया..', बजरंग दल पर बैन के ऐलान पर बोले सीएम भूपेश बघेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -