भूपेश बघेल या रमन सिंह ? विधानसभा चुनाव में किसे चुनेगी छत्तीसगढ़ की जनता
भूपेश बघेल या रमन सिंह ? विधानसभा चुनाव में किसे चुनेगी छत्तीसगढ़ की जनता
Share:

रायपुर: भूपेश बघेल ने भारतीय युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य बने, वे महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यक्रम समन्वयक भी थे। वह 1993 में पहली बार पाटन से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए, और बाद में उसी सीट से पांच बार चुने गए। 1990 से 1994 तक वह जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे। वह नब्बे के दशक के अंत में दिग्विजय सिंह सरकार में अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री थे। वे छत्तीसगढ़ के राजस्व, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और राहत कार्य मंत्री थे। लगभग 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करने के बाद, बघेल फिर से पाटन विधानसभा सीट से विधायक बने और भाजपा के रमन सिंह को हराकर राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने, 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनता को खुश रखने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में पहले पायदान पर हैं। 

चलिए अब बात करते हैं भूपेश बघेल के विरुद्ध खड़ें होने वाले बीजेप के रमन सिंह की, रमन सिंह ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनसंघ के युवा सदस्य के तौर पर की थी। रमन सिंह 1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् 1999 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। वर्ष 1999 में हुए राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनावों में जीत मिलने के बाद उनके राजनैतिक करियर को एक नया आयाम मिला। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें अपनी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री बनाया। 2003 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का पहला चुनाव होना निश्चित हुआ तो भारतीय जनता पार्टी में ऐसे व्यक्ति की तलाश हुई जो चुनावों से पूर्व के निर्णायक महीनों में पार्टी संगठन को गतिशील कर सके। संगठन क्षमता और सबको साथ लेकर चलने की दक्षता से संपन्न डॉ॰ रमन सिंह को यह दायित्व सौंपा गया। और इतने लंबे सफर के बाद, उन्हें 2003 में सीएम का पद सौंपा गया। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में 3 बार हेट्रिक दी और वे 17 दिसंबर 2018 तक सीएम पद पर रहे। 

छत्तीसगढ़ में 17 दिसंबर 2018 को कांग्रेस ने एंट्री मारी और सीएम भूपेश बघेल को सीएम चुना गया। अब इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस की तरफ से भूपेश बघेल ही सीएम की पहली पसंद हैं, क्या भाजपा की तरफ से केवल रमन सिंह ही सीएम का चेहरा रहेंगे या फिर भाजपा कुछ नई योजना बनाने में जुटी हुई है। कहानी दिलचस्प है, देखना ये है कि कांग्रेस या फिर भाजपा कौन लाएगा अपनी सरकार?

'जय श्री राम बोलकर अपराध करते हैं..', राजस्थान में बजरंग दल पर बैन को लेकर बोले मंत्री गोविंदराम

'हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया..', बजरंग दल पर बैन के ऐलान पर बोले सीएम भूपेश बघेल

'मुस्लिमों की प्रगति रुकी, 10000 करोड़ का फंड दो..', कांग्रेस ने मानी PFI की मांग! मैनिफेस्टो में किया ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -