यूपी निकाय चुनाव: संभल में बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची 14 साल की लड़की ! पुलिस ने पकड़ा
यूपी निकाय चुनाव: संभल में बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची 14 साल की लड़की ! पुलिस ने पकड़ा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज गुरुवार (4 मई) को स्थानीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है। राज्य के कुल 17 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में आज वोटर अपना महापौर चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के पदों के लिए भी आज मतदान चल रहा है। आज मतदान के दौरान बुर्के को लेकर कई जगह पर हंगामा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, संभल जिले में बुर्के की आड़ में महिलाओं ने फर्जी मतदान करने का प्रयास किया। यहाँ पुलिस ने 4 बुर्कानशीं महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में बुर्का पहनी हुई महिलाओं ने फर्जी वोट डालने की कोशिश की। चंदौसी में फर्जी वोटिंग करने के इल्जाम में 3 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा। फ़िलहाल, इन तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। महिलाओं के पास से फर्जी पहचान पत्र मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के गांधी पार्क मतदान केंद्र की है। वहीं संभल में भी एक महिला ने बुर्का पहनकर पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने का प्रयास किया। लेकिन, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को फर्जी वोट डालने से रोक दिया। 

 

पुलिस ने महिला से आधार कार्ड लिया। जिसमे पता चला कि, वर्ष 2008 के बने हुए कार्ड पर 14 साल की लड़की बुर्का पहने वोट डालने पहुंची थी। यह घटना सदर कोतवाली इलाके के इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र की है। लोगों द्वारा विरोध करने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, संभल में ही 4 बुर्कानशीं महिलाएं फर्जी वोट डालती पकड़ी गई हैं। वहीं, माफिया अतीक अहमद के गढ़ प्रयागराज में भी तीन बुर्कानशीं महिलाएं फर्जी आधार कार्ड के साथ वोट डालती हुईं पकड़ी गईं हैं। वहीं, अमरोहा में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर पथराव हुआ है 

यूपी निकाय चुनाव: बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप, मस्जिद के पीछे से पथराव, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, Video

Wrestlers Protest: सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया पहलवानों का केस! CJI बोले- याचिका का उद्देश्य पूरा हुआ

'पत्थर फेंकने का पछतावा, भारत लौटने की अनुमति दें..' लंदन से पत्थरबाज ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -