यूपी निकाय चुनाव: बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप, मस्जिद के पीछे से पथराव, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, Video
यूपी निकाय चुनाव: बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप, मस्जिद के पीछे से पथराव, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, Video
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव की लिए मतदान हो रहा है। चुनाव की प्रथम चरण में 37 जिलों में आज वोट डाले जा रहे हैं।  इन 37 जिलों के तहत 10 नगर निगम की सीटें आती हैं, जिनमे अमरोहा भी शामिल है। इस बीच खबर आ रही है कि, अमरोहा में मतदान के दौरान बसपा और भाजपा समर्थक आपस में लड़ पड़े हैं। दरअसल, यहाँ भाजपा समर्थक मुस्लिम महिलाओं के बुर्के में वोट डालने पर आपत्ति जता रहे थे। 

 

भाजपा समर्थकों का आरोप था कि, बुर्का डालकर मुस्लिम महिलाएं फर्जी मतदान कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वहां दूसरा पक्ष भी सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। हिंसक भीड़ ने पोलिंग पार्टियों की तीन बसों और एक पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ मचा दी। इस विवाद में 6 लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है। जिनमें कुछ को हल्की चोटें लगी हैं। हालाँकि, पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया है। बता दें कि, जहाँ यह झड़प हुई, वो जलालनगर क्षेत्र अति संवेदनशील माना जाता है, यह इलाका मुस्लिम बहुल है। यहाँ, मस्जिद के छत से पथराव किए जाने की भी बात सामने आई है। 

 

बता दें कि, गजरौला में बसपा के पूर्व MLA हरपाल सिंह की पत्नी राजंद्री देवी चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा ने कमलेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा हैं। बताया जा रहा है, सुबह से ही बूथ पर मतदान हो रहा था। तभी एक समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि राजंद्री देवी को जीताने के लिए मुस्लिम महिलाएं बुर्के में फर्जी तरीके से मतदान कर रही हैं। बता दें कि, ऐसी घटना प्रयागराज के करेली इलाके से भी सामने आई थी। जहाँ पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ वोट डालते हुए तीन बुर्कानशीं महिलाओं को पकड़ा है।   

यूपी निकाय चुनाव में बुर्का पहनकर फर्जी मतदान ! पुलिस ने अतीक के गढ़ से 3 बुर्कानशीं महिलाओं को पकड़ा

Wrestlers Protest: सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया पहलवानों का केस! CJI बोले- याचिका का उद्देश्य पूरा हुआ

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में लगेंगी भगवान वाल्मिकि और निषादराज की प्रतिमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -