अमेरिका पाकिस्तान को नहीं देगा 30 करोड़ डॉलर की मदद
अमेरिका पाकिस्तान को नहीं देगा 30 करोड़ डॉलर की मदद
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है। पेंटागन द्वारा यह प्रतिबंध तब लगाया गया जब रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कांग्रेस को इस बात का प्रमाण देने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई कर रहा है।

यह राशि पाकिस्तान को अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियानों में पाकिस्तानी सेना द्वारा की जाने वाली खर्चे की अदायगी के लिए दी जाती थी। पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टंप ने कहा कि इस बार पाकिस्तानी सरकार को कोष जारी नहीं किया जा सकेगा। इसका कारण बताते हुए उन्होने कहा कि रक्षा मंत्री ने अब तक इस बात को प्रमाणित नहीं किया है कि पाकिस्तान ने वित्तीय वर्ष 2015 राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून के अनुरूप पर्याप्त कदम उठाए हैं।

पाकिस्तान के लिए गठबंधन सहयोग कोष (सीएसएफ) के तहत वित्तीय वर्ष 2015 में एक अरब डॉलर मंजूर किए गए थे। इसमें से वह 70 करोड़ डॉलर ले चुका है। रक्षा मंत्रालय को 30 जून तक अनुरोध पेश करना था। स्टंप ने कहा कि इस फैसले से पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए काम का महत्व कम नहीं होता है।

पाकिस्तान के प्रयासों से कुछ आतंकी समूहों द्वारा उत्तरी वजीरिस्तान और एफएटीए का इस्तेमाल सुरक्षित पनाह के तौर किए जाने में कमी आई है.। स्टंप ने बताया कि 2002 के बाद से उसे 14 अरब डॉलर की राशि दी जा चुकी है। यह पहली बार हो रहा है जब रक्षा मंत्री के प्रमाण पत्र की दरकार पड़ रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -