'महिला दिवस' पर दिखा MLA का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा
'महिला दिवस' पर दिखा MLA का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा
Share:

रांची: आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है वही इस अवसर पर कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद का एक जबरदस्त अंदाज देखने को मिला. दरअसल, वह घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची थीं. इससे पहले भी वह अपने बेहतरीन अंदाज के लिए चर्चाओं में रही हैं. अंबा प्रसाद बड़कागांव से कांग्रेस की MLA हैं. हालांकि उन्हें झारखंड विधानसभा परिसर में आने से रोक दिया गया. जिसके पश्चात् अंबा प्रसाद को घोड़ा बाहर ही छोड़ कर जाना पड़ा.

वही कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. महिलाएं अब पहले की भांति कमजोर नहीं रही हैं. किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए, महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल घर के कामों में नहीं बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में अपना छाप छोड़ सकती हैं.

उन्होंने देश की महिलाओं के लिए अपना एक संदेश देते हुए बताया कि हम महिलाओं को स्वयं को सशक्त एवं मजबूत बनाना है जिससे बाहर बुलंदियों को छू सकें. MLA अंबा प्रसाद ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है तथा आज के दिन महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि आज महिला प्रत्येक क्षेत्र में अपना और देश का नाम आगे बढ़ा रही है.

जर्मन ओपन में PV सिंधु और लक्ष्य पेश करेंगे इंडिया की तरफ से चुनौती

महिला दिवस 2022: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देगा

सड़क पर बिखरी मिलीं मछलियां, देखकर उमड़ी लोगों की भीड़, और फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -