इंदौर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस ने पोस्टर लगा कर किया विरोध
इंदौर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस ने पोस्टर लगा कर किया विरोध
Share:

इंदौर। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों ही पार्टी जोर शोर से चुनाव की तैयारिओं में जुटे हुए है। इसी के चलते बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज को इंदौर आ रही हैं। वे यहां मोदी सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी के साथ स्मृति ईरानी का उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वे यहां भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ईरानी 11 बजे इंदौर पहुंचकर। वे भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे एबी रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल जाएंगी। जहां वे बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा कर पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिए लोक नीति पर बात करेंगी। इस दौरान ईरानी मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की ब्रांडिंग भी करेंगी। वे शाम 5 बजे बॉस्केटबॉल ग्राउंड में लोकसभा स्तर पर होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के मुताबिक आज शहर के प्रमुख चौराहे जैसे रीगल चौराहा, रेस कोर्स रोड पर महंगाई डायन द्वारा स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पोस्टर लगाए गए है। आज इंदौर आ रही केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जो कि पहले कांग्रेस की सरकार में गैस की टंकी मूल्य वृद्धि के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करती थी, और उस समय गैस की टंकी मात्र 400 हुआ करती थी मर वह भी उनको बहुत महंगी लगती थी।

आज जब गैस की टंकी 1150 रुपए हैं तब केंद्रीय मंत्री के मुंह से महंगाई म भी नहीं निकल रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने उनके इंदौर आगमन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति के पोस्टर लगवाए पोस्टर पर महंगाई डायन के साथ स्मृति ईरानी है, दूसरी ओर गैस की टंकी है, जिस पर 2014 के भाव और 2023 के भाव लिखे हैं। पोस्टर पर यह भी लिखा है की 2014 से पहले मेरा विरोध करने वाली स्मृति ईरानी देश मै बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों है।

पुलिस की फर्जी नौकरी दिलाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्ते, दो एसआई की वर्दी की जब्त

फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से हुई बिजली कर्मी की मौत

लाडली बहनों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रतियोगिता आयोजित, मिलेगा 5 हजार का इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -