कबड्डी के मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किया ऐसा कमाल देखकर दंग रह गए लोग
कबड्डी के मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किया ऐसा कमाल देखकर दंग रह गए लोग
Share:

हुबली: शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के हुबली जिले में एक कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के पश्चात् स्वयं  कबड्डी मैच खेला। कबड्डी खेलने के पश्चात्, उन्होंने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार की कोशिशों के तहत हुबली जिले के नवलगुंड में आयोजित मैच में खिलाड़ियों के साथ चर्चा भी की।

वही इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता का भी कबड्डी खेलते हुए वीडिया सामने आया था। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर कबड्डी खेली थी। उनका खेल देखकर लोग तालियां बजाने पर विवश हो गए थे। दरअसल, लड़कियां बड़े उत्साह के साथ कबड्डी खेल रही थीं। उन्हें देखकर मेयर प्रमिला भी कबड्डी खेलने के लिए मैदान में उतर गईं। मेयर को अपने बीच पाकर लड़कियों का उत्साह देखने लायक था। राजनीतिक दांव-पेंच में माहिर मेयर ने कबड्डी के मैदान में दांव-पेंच दिखाए तो वहां खड़े लोग हैरान रह गए।

वही इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किदवई नगर स्थित रतनलाल कीड़ा मैदान में भाजपा किसान मोर्चा ने किया था। इसे 'नमो कबड्डी प्रतियोगिता' नाम दिया गया था। इसमें मेयर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश के प्रत्येक जिले में कबड्डी प्रतियोगिता कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं-युवतियों को खेल से जोड़ना है। 

कोहरे के कारण रद्द हुई उड़ानें और ट्रेनें, यहां देखें सूची

देश के इस गांव की अपनी संसद और संविधान है, भारतीय कानून यहां काम नहीं करता

ऐसे लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है आंवला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -