मौलवियों को वेतन, लेकिन पुजारियों को नहीं.., ऐसा क्यों करते हैं केजरीवाल ?
मौलवियों को वेतन, लेकिन पुजारियों को नहीं.., ऐसा क्यों करते हैं केजरीवाल ?
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और विभिन्न दल भी सक्रीय नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग आज नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाने की बात कर रहे हैं, वो और उनकी पार्टी के नेता भगवान राम के मंदिर का विरोध करने वाले हैं। हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले लोग उनकी पार्टी के हैं। उन्होंने केजरीवाल को अराजकता का प्रतीक करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने, केजरीवाल से पुछा कि मौलवियों को पैसा दिया जा रहा है तो पुजारियों को क्यों नहीं।

केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर कहा कि जिन नए लोगों को टिकट दिया गया है, वे पार्टी को जीत दिलाने में सक्षम हैं। उन्होंने उन नाराज नेताओं का भी जिक्र किया, जो निर्दलीय उम्मीदवारी के साथ भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर किसी को टिकट देना असंभव हैं, जो खफा हैं उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा। वहीं, केजरीवाल के भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश भगवान की फोटो को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा, अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं, ताकि उनके भ्रष्टाचार की चर्चा न हो।

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से सवाल किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को 18,000 रुपये वेतन देती हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके?

एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती

1 नवंबर को गुजरात चुनाव का ऐलान संभव, दो चरणों में हो सकती है वोटिंग

हवाला के पैसों के जरिए गुजरात चुनाव लड़ रही AAP ! पुलिस को मिले सुराग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -