5 दोस्तों संग मिलकर मामा ने किया नाबालिग भांजी का बलात्कार, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
5 दोस्तों संग मिलकर मामा ने किया नाबालिग भांजी का बलात्कार, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

सारण: बिहार के सारण से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ एक कलियुगी मामा ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने अपने 5 दोस्तों के साथ अपनी सगी भांजी को हवस शिकार बनाया। बलात्कार की शिकार भांजी जब गर्भवती हो गई तो धमकी देकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए अपराधी ने पीड़िता के भाई को बंधक बना लिया है। मामला गड़खा थाना इलाके के बेलवनिया गांव का है। 

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की भांति फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। खबर के मुताबिक, पीड़िता सारण के मशरख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने गड़खा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज FIR में इल्जाम लगाया गया है कि गड़खा थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी सगे मामा पंचदेव सिंह ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि भाई के बेटे धनजय सिंह एवं सतीश सिंह के कहने पर 2 वर्षों पहले 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को मायके भेज दिया दिया था। वहां नाबालिग ठीक से रह रही थी। मगर, इसके चलते उसके भाई पंचदेव सिंह ने बच्ची को प्रलोभन देकर जबरन उसके शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के साथ एक दूसरे व्यक्ति ने भी बलात्कार किया। दोनों ने उसे धमकी दिया कि किसी को बताया तो हत्या कर दी जाएगी। डर के मारे बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया।

पीड़िता के साथ हैवानियत का खेल यहीं नहीं रुका। कुछ दिनों पश्चात् विकास सिंह, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह एवं तेजनारायण सिंह नामक लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के अनुसार पीड़िता ने संजय सिंह की पत्नी जूली देवी को इसके बारे में बताया  तो उसने डराकर चुप करा दिया। जुली बोली कि चुप रहो, किसी से कुछ मत कहना वरना तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। विकास सिंह एवं रमेश सिंह गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके के खोमहारिपुर का रहने वाला है। दुष्कर्मी मामा की सह पर दूसरे जिले में जाकर दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दो अपराधी तेज नारायण सिंह और दिवाकर सिंह मशरख थाना गंगोली गांव का निवासी है। बार बार बलात्कार की शिकार नाबालिग गर्भवती हो गई तो सभी अपराधियों ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया। लड़की ने जब विरोध किया तो हत्या कर देने की नियत से बुरी तरह से उसके साथ मारपीट की गई। आस पास के लोगों से जानकारी प्राप्त होने पर मां अपने पति और बेटे के साथ अपने मायके बेलवानिया पहुंची एवं किसी प्रकार से बेटी दरिंदों से छुड़ाकर को अपने घर लाई। इस बीच पीड़िता के भाई को अपराधी मामा ने अपने घर पर जबरन रोक कर बंधक बनाकर लिया। बेटे को वह नहीं छोड़ रहा है। गरखा थानाध्यक्ष ने इस मामले में बताया कि कांड बहुत गंभीर है। पुलिस गहनता से कई बिंदुओं पर ध्यान रखते हुए तहकीकात कर रही है। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पति के घर से जाते ही शुरू हो जाता था देवर-भाभी का रोमांस, अचानक आ गया भाई और फिर...

अब नवजात को मिलेगा 'मां का दूध', इस शहर में खुलेगा मिल्क बैंक

'विरासत और विकास की राह पर दौड़ रहा BHARAT..', स्वामी दयानन्द की जयंती पर बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -