चुनावी रंजिश के चलते गई चाचा-भतीजे की जान
चुनावी रंजिश के चलते गई चाचा-भतीजे की जान
Share:

पानीपत : पानीपत के हाइवे पर बसे सिवाह गांव में रविवार की आधी रात को खूनी खेल हुआ। कारण बना पंचायत चुनाव। 30 वर्षीय सतेंद्र और 52 वर्षीय दलेल को उन्ही के फार्म हाउस पर गोलियों से छल्ली किया गया। दोनो रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही सिल्लु, पंपी और जीता पर हत्या का केस दर्ज किया है।

इस हत्या का कारण पंचायत चुनाव को लेकर चल रही रंजिश है। मारे गए सतेंद्र का चचेरा भाई खुशदिल सरपंच का चुनाव लड़ने वाला है। सतेंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दोनो के शव बिस्तर पर खून से सने पड़े थे। पुलिस के अनुसार गोली बेहद करीब से मारी गई। एक को छाती पर और दूसरे को चेहरे पर गोली लगी है।

मरने से पहले ही सतेंद्र को हमले की भनक हो गई थी। इसलिए उसने अपने जीजा नवीन को पहले फोन करके बताना चाहा और जब जीजा ने फोन नही उठाई तो उसने उन्हें वाट्सएप पर वॉयस नोट भेजा। नोट में उसने बताया कि उसकी जान को खतरा है। सिवाह गांव के ही सिल्लु, जीता व राजीव उसे मारने आ रहे है। रात होने के कारण नवीन ने मैसेज नही देखा। सुबह उठते ही मैसेज देख, जब फोन घुमाया तो फोन बंद आया। करीब डेढ़ घंटे बाद राजेंद्र ने उन्हे फोन कर बताया कि दोनो की हत्या हो गई है।

सतेंद्र राज्य स्तर पर कुश्ती खेलते थे और खाली समय में गांव के स्कूल में नए खिलाड़ियों को कुश्ती के दांव पेंच सीखाते थे। उनकी बड़ी बहन सब इंस्पेक्टर है। दो बच्चे है, जो अभी काफी छोटे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -