उज्जैन: महाकाल मंदिर के नीचे भी मंदिर के प्रमाण! सैकड़ों साल पुराने अवशेषों में मिला यह सब
उज्जैन: महाकाल मंदिर के नीचे भी मंदिर के प्रमाण! सैकड़ों साल पुराने अवशेषों में मिला यह सब
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन का महाकाल मंदिर इस समय चर्चाओं का विषय बना हुआ है। आप सभी को बता दें कि मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं। जी दरअसल मंदिर के नीचे मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। यहाँ मूर्तियां, गुंबद का हिस्सा, मिट्टी के बर्तन समेत और भी कई ऐसी प्राचीन चीजें मिली है जो कई रहस्यों को जन्म दे रही हैं। अब मंदिर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि हिन्दुस्तान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन का महाकाल मंदिर है। ऐसे में कहा जाता है कि इसके गर्भ में कई रहस्य छिपे हैं।

वहीँ खुदाई के दौरान परत दर परत रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। यहाँ सैकड़ों साल पुराने निर्माण के प्रमाण मिल रहे हैं। साल 2018 से महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई चल रही है। ऐसे में अब तक खुदाई के दौरान मंदिर के उत्तरी छोर में मंदिर के प्रमाण मिले हैं। बताया गया है कि इसमें उत्कृष्ट खंभे, आधार ब्लॉक, मंदिर के गुंबद के हिस्से, पत्थर के नक्काशीदार रथ शामिल हैं। यह सभी अवशेष 11वीं और 12वीं शताब्दी के बीच के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा महाकाल मंदिर के दक्षिणी छोर में गर्भ में कई पुरानी दीवारें दबी मिली हैं।

यहाँ सतह से चार मीटर नीचे दीवार के अवशेष मिले हैं और यह अवशेष 185 से 73 ईसा पूर्व तक शासन करने वाले शुंग काल के बताए जा रहे हैं। इस समय उज्जैन महाकाल में खुदाई कर रही जांच टीम का कहना है कि गहराई में जाने पर और भी बहुत कुछ पुरातात्विक अवशेष मिलने की संभावना है। बीते साल भी महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान कई पुराने अवशेष मिले थे जिसमें हवन कुंड, चूल्हा, मंदिर की मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन शामिल थे।

दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ, कर्नाटक-महाराष्ट्र में भी बूंदाबांदी के आसार

पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, खास दोस्त ने कहा- 'सत्यमेव जयते'

अच्छी खबर! अब घर पर बैठे आप भी आसानी से कर सकेंगे आधार को बैंक खाते से लिंक, जानिए कैसे?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -