ममता बनर्जी ने की उद्धव ठाकरे से भेंट
ममता बनर्जी ने की उद्धव ठाकरे से भेंट
Share:

मुंबई। अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर आई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भेंट की। इस भेंट के दौरान शिवसेना प्रमुख के पुत्र आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। सीएम बनर्जी और ठाकरे के बीच भेंट सौहार्दपूर्ण रही। दोनों ने काफी देर चर्चा की। टीएमसी प्रमुख और शिवसेना प्रमुख की भेंट के बाद राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

इस मामले में शिवसेना ने सफाई देते हुए कहा है कि यह केवल शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि दोनों नेताओं की भेंट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं से चर्चा कर रही हैं। गौरतलब है कि तीन दिन की मुंबई यात्रा के दौरान वे रिलायंस उद्योग के प्रमुख अंबानी से भी मिली थीं।

इसके अलावा उन्होंने मुंबई में विभिन्न नेताओं से भेंट की। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर विरोधी माना जाता है। कई बार वे भाजपा विरोधी चुनाव अभियानों में जमकर प्रचार कर चुकी हैं और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व केंद्र सरकार का विरोध कर चुकी हैं। उनकी मुंबई यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मोबाईल को आधार से लिंक नहीं कराएंगी ममता

राज्य सरकार संसद में बने कानून के खिलाफ अपील नहीं कर सकती

सांसद ऋताब्रत बनर्जी पर रेप का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -