उद्धव ठाकरे की भाजपा को चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो इस रक्षाबंधन पर बिलकिस बानो से बंधवाओ राखी'
उद्धव ठाकरे की भाजपा को चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो इस रक्षाबंधन पर बिलकिस बानो से बंधवाओ राखी'
Share:

मुंबई: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि NDA की बैठक में क्या हुआ, प्रधानमंत्री मोदी ने NDA के सांसदों से क्या कहा? उन्होंने कहा, इस बार मुस्लिम महिलाओं के साथ रक्षा बंधन का आयोजन करें, मुस्लिम महिलाओं को राखी बांधने दें। आपको करना चाहिए मगर मणिपुर की बहनों के बारे में भी सोचें तथा उनसे भी राखी बंधवानी चाहिए।' उद्धव यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, "बिलकिस बानो से राखी बंधवाओ, ऐसा रक्षा बंधन मनाओ। बिलकिस बानो जब गर्भवती थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा उसके परिवार के सदस्यों का भी दुष्कर्म किया गया। मामले के सभी दोषियों को गुजरात सरकार ने रिहा कर दिया है। हिम्मत है तो बिलकिस बानो से राखी बंधवाओं। अगर आपमें हिम्मत है, तो मणिपुर में उन महिलाओं से राखी बंधवाएं, जिन्हें सार्वजनिक तौर पर नग्न घुमाया गया था।'

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ गए क्योंकि भाजपा ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा था। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई भी भाजपा के साथ नहीं था, तब उनके पिता बालासाहेब ठाकरे मजबूती से भाजपा के साथ खड़े थे। उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला किया तथा जिन्होंने इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का जिक्र कर विपक्षी गठबंधन I।N।D।I।A। का उपहास उड़ाया था। ठाकरे ने कहा कि I।N।D।I।A। गठबंधन में वे पार्टियां सम्मिलित हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करती हैं। उन्होंने कहा, 'जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। क्या आप उनसे भारत के पीएम के रूप में मिलते हैं या इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में?' 

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'कर्नाटक में बजरंग बली की गदा से उन्हें चोट लगी है। अब महाराष्ट्र में वे औरंगजेब औरंगजेब का जाप करते रहते हैं। मैं कह रहा हूं कि हमें औरंगाबाद के अनुयायी नहीं चाहिए। आप गृह मंत्री हैं, आप नहीं जानते हैं कि महाराष्ट्र में क्या गतिविधियां हो रही हैं, तो आप गृह मंत्री क्यों हैं। आज मैं आपको बता दूं कि औरंगजेब अभी भी जीवित है। देखिए यहां क्या हो रहा है। एक औरंगजेब है जिसने शिव सेना को विभाजित किया, एक औरंगजेब है जिसने NCP को विभाजित किया। फडणवीस, औरंगजेब आप के अंदर ही है।' ठाकरे ने कहा, 'मुझे भाजपा के कैडरों पर दया आती है क्योंकि उन्हें पार्टी में 'आयाराम' की पूजा करनी पड़ती है। देवेंद्र फडणवीस ऐसे मंत्री बन गए हैं जो आने वाले लोगों का रिकॉर्ड बनाकर रख रहे हैं। वह कितना बोझ उठाएंगे?' आगे उद्धव ठाकरे ने कहा, 'आपने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। उनके पास कोई सैनिक नहीं है। वे एक-दूसरे को सेना बनाम सेना और NCP बनाम NCP की भांति लड़ाते हैं। वे अब किसी को भी ले लेते हैं। उनकी पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं जो कपड़े भी नहीं पहनते हैं।'

'बहुविवाह' पर लगेगी लगाम! कानून बनाएगी असम की हिमंत बिस्वा सरकार

सजा पर रोक लगा चूका सुप्रीम कोर्ट, क्या आज संसद में कदम रखेंगे राहुल गांधी ?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर निर्वाचन आयोग करेगा फैसला - LG मनोज सिन्हा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -