यूएई ने किया यमन के प्रेसिडेंट को नज़रबंद
यूएई ने किया यमन के प्रेसिडेंट को नज़रबंद
Share:

सऊदीअरब। यमन के राष्ट्रपति को नज़रबंद किया गया। उनके साथ उनके पुत्रों, मंत्रियों और सैन्य अधिकारियों को नज़रबंद कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी व संयुक्त अरब अमीरात के बीच दुश्मनी थी और वे इससे प्रेरित थे। इस मामले में कहा गया कि, सऊदी अगुआ गठबंधन का एक भाग है और यह दक्षिणी यमन पर हावी हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वे अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात गठबंधन के दो प्रमुख स्तंभ हैं, दरअसल ये शिया विद्रोहियों का सामना कर रहे हैं। वे हादी सरकार का बचाव करने में लगे हैं। संयुक्त अरब अमीरात दक्षिणी यमन में सुदृढ़ सैन्य मौजूदगी रखते हैं। गठबंधन द्वारा वर्ष 2015 से विद्रोहियों के विरूद्ध हवाई अभियान चलाया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात दक्षिणी यमन में एक सुदृढ़ सैन्य मौजूदगी दर्ज करवाता आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब द्वारा यमन पर नाकाबंदी को तेज़ कर दिया गया। यमन की वायु सीमा और, समुद्री बंदरगाह के साथ, यातायात बंद कर दिए गए।

यमन के राष्ट्रपति पर की गई इस कार्रवाई को गंभीर माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि, इससे हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। यूएई और यमन के बीच तल्खियां बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि, यमन अपने प्रेसिडेंट की नज़रबंदी पर कार्रवाई कर सकता है।

यहां पाए गए 400 'नर्क' के दरवाजे

आॅस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री को देना होगा नागरिकता का सबूत

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगी सरकार

पीएम मोदी के अगले कदम पर लगी सभी की निगाहें

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -