दो खूबसूरत लड़कियों ने अँधेरी रात में किया लड़के के साथ ऐसा कारनामा
दो खूबसूरत लड़कियों ने अँधेरी रात में किया लड़के के साथ ऐसा कारनामा
Share:

राजकोट : देश में क्राइम कितना बढ़ गया है, यह इस बात से ही पता लगाया जा सकता है कि अब लड़कियां भी लड़कों पर चाकू से हमला करने लग गई है. अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कियों को लड़के छेड़ते है. साथ ही जब कोई मामला ज्यादा गंभीर होता है तो लड़के ही लड़की पर चाकू से हमला कर देते है. लेकिन गुजरात में एक हैरान करने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 

गुजरात के राजकोट में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे. खबर मिली है कि यहाँ दो खूबसूरत लड़कियों ने लड़कों को छेड़ा है साथ ही लड़कियों ने ना सिर्फ लड़को को छेड़ने जैसी हरकत की है, बल्कि लड़कियों ने लड़कों पर चाकू से हमला भी किया है. राजकोट में पुलिस ने इन दोनों ही लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है.

राजकोट पुलिस ने जाँच करते हुए इस मामले को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि यह दोनों ही लड़कियां अपनी ख़ूबसूरती का फायदा उठाकर लड़कों को पहले आपने जाल में फंसाती थी और इसके बाद ये दोनों लड़कियां लड़कों को ब्लेकमेल करके रुपये वसूल करने का काम करती थी. पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन दोनों लड़कियों के नाम राधिका उर्फ राखी हर्षद भाई घमेचा और रविना किशोर भाई मेहता बताया है. यह दोनों ही लड़कियां अकेले कालावाड रोड के पास स्थित लक्ष्मीनगर में रहती है. 

पुलिस के मुताबिक दोनों ही लड़कियां केटरर्स का काम करती है. मंगलवार को दोनों ही लड़कियां नशे की हालत में अपने एक साथी हुशेनमिंया सुलतानमिंया बुखारी के स्कूटर पर निकले थे. इन तीनो ने नशे की हालत में सोठियावाड़ी के नजदीक एक लड़के को गाली गलौज करते हुए उससे पैसे वसुलने की कोशिश की. जब लड़के ने पैसे नहीं दिए तो दोनों ही लड़कियों ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया. तीनो हमला करने के बाद रफूचक्कर हो गए. साथ ही इन्होने रास्ते में एक कार वाले पर भी हमला कर दिया था. लड़के ने पुलिस में शिकायत की तब जाकर दोनों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ही उस दिन नशे में थी. दोनों लड़कियों का साथी फ़िलहाल फरार बताया जा रहा है. 

अब डॉक्टरों को केपिटल लेटर में लिखना होंगे दवाइयों के नाम

कानपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

मूंछो को लेकर गुजरात में दलित को पीटा, 300 दलितों ने शुरू की मुहिम

नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -