बकरी चुराने को लेकर आपस में लड़ पड़े दो भाई, मारपीट में एक की मौत, 2 अन्य घायल
बकरी चुराने को लेकर आपस में लड़ पड़े दो भाई, मारपीट में एक की मौत, 2 अन्य घायल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुगांव में बुधवार को 2 सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (SP) इलामारन ने इस मामले के बारे में जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया है कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के गुरुगांव के रहने वाले दो भाइयों राम नायक सिंह एवं शिव नायक सिंह के बीच बुधवार को सुबह बकरी चुराने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया।  उन्‍होंने बताया कि लाठी-डंडों से हुई मारपीट में राम नायक सिंह (उम्र 50 वर्ष) उनकी पत्नी रीता (45 वर्ष) पुत्र उत्तम (22 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि, जख्मी घायल राम नायक सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी रीता सिंह एवं पुत्र उत्तम सिंह का अस्पताल में  उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि राम नायक सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।  

शर्मनाक! 10 वर्षीय मासूम के साथ मां के प्रेमी ने की हैवानियत की हदें पार, हैरान कर देने वाला है मामला

गूगल से किया मर्डर प्‍लान, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई दंग

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इंकार करने पर आग बबूला हुआ पति, कर दिया पत्नी का ऐसा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -