पेरिस हमले में हुई दो संदिग्ध गिरफ्तारियाँ
पेरिस हमले में हुई दो संदिग्ध गिरफ्तारियाँ
Share:

पेरिस: पेरिस में हुए नर संहारिक आतंकी हमले के बाद एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस महिला को आरोपी बनाए गए व्यक्ति के बिचौलिए से संपर्क करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बिना नाम उजागर किए एजेंसी को बताया कि हिरासत में ली गई महिला मध्यस्थ व्यक्ति की साथी है।

इस मामले में महिला व मध्यस्थ दोनो का नाम सार्वजनिक नही किया गया। हमले में आरोपी मध्यस्थ को पुलिस ने दक्षिणी पेरिस के मलाकॉफ स्थित एक घर से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर कुछ देर बाद पुलिस ने एक दुसरे अपार्टमेंट में भी छापेमारी की। वही से पुलिस ने उस व्यक्ति के साथी को गिरफ्तार किया।

यह व्यक्ति जवाद बेनदाउद के लगातार संपर्क में था। यह वही व्यक्ति है जिसने पेरिस हमले के मास्टर माइंड अब्देल हामिद अबाउद को फ्लैट दिलवाया था। इस हमले में 130 लोगो की जानें गई थी। इससे पहले तक पुलिस इस बिचौलिए को सिर्फ नशीले पदार्थो के तस्कर के तौर पर जानती थी। वह हमले के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान फिदायीन हमले में मरी हसना के भी संपर्क में था। पुलिस ने अब तक इस घटना के बाद 2000 रेड मारे है, जिसमें 210 लोगो को अरेस्ट किया जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -