राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट, राजस्थान में खारिज हुआ भाजपा विधायक का वोट, कर्नाटक का ये है हाल
राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट, राजस्थान में खारिज हुआ भाजपा विधायक का वोट, कर्नाटक का ये है हाल
Share:

जयपुर: आज 4 प्रदेशों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक सम्मिलित है। मतदान के आरम्भ के साथ ही हलचल तेज है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि भाजपा ने बिना कारण यह चुनाव करवाया है। वहीं महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना एवं NCP भिड़ गए हैं।

चारों ही प्रदेशों में मुकाबला जबरदस्त है क्योंकि सभी स्थानों पर पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से अधिक प्रत्याशी उतारे हैं। इसी कारण पूरे चुनाव के चलते हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका व्यक्त की जाती रही। कांग्रेस ने राजस्थान एवं हरियाणा के विधायकों को एकजुट करके रिसॉर्ट में भी रखा था। राजस्थान में भाजपा MLA शोभारानी कुशवाह का वोट खारिज हो गया है। वह धौलपुर से MLA हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के वक़्त वैधता निर्धारित होगी।

दूसरी ओर राजस्थान में ही भाजपा MLA कैलाश मीणा के वोट पर विवाद हुआ है। वहां राजेंद्र राठौड़ एवं गोविंद डोटासरा में तीखी बहस भी हुई। गढ़ी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा के पोलिंग एजेंट को अपना वोट दिखाया था। इस बीच गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि उन्होंने भी कैलाश मीणा का वोट देखा है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। अब CCVT कैमरे की मदद ली जाएगी। कर्नाटक में JDS के MLA श्रीनिवास गौड़ा ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस को वोट डालना, क्योंकि मुझे यह सही लगा।

 

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए मेयर उम्मीदवार, देखिए सूची

'देशभक्तों और देशद्रोहियों के बीच लड़े जाएंगे स्थानीय निकाय चुनाव', उषा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

पंजाब: CM के घर के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, मान बोले- उनके खून में ही रिश्वतखोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -