अपने ही बेटे से 8 वर्ष छोटी है ट्रंप की पत्नी
अपने ही बेटे से 8 वर्ष छोटी है ट्रंप की पत्नी
Share:

अमेरिका की फर्स्ट लेडी और डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप आज ​​अपना जन्मदिन मना रही हैं. पूरी दुनिया में लोग उन्हें बधाई देने में लगे हैं. मेलानिया ट्रंप के बारे में आप क्या जानते हैं? हो सकता है कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हों। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि मेलानिया ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं।

मेलानिया मूल रूप से अमेरिका की नहीं हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 26 अप्रैल 1970 को स्लोवेनिया में हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप से शादी के बाद उन्हें अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिल गया। मेलानिया यूगोस्लाविया में पली-बढ़ी हैं और पांच भाषाएं बोलना जानती हैं- स्लोवेनियाई, अंग्रेजी, फ्रेंच, सर्बियाई और जर्मन। मेलानिया ने न्यूड फोटोशूट भी कराया है। मेलानिया ने ये फोटोशूट फ्रेंच भाषा की एक मेन्स मैगजीन के लिए कराया है।

मेलानिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 16 साल की उम्र में अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट पूरा किया। ट्रंप पहली बार मेलानिया से 1998 में न्यूयॉर्क में फैशन वीक में मिले थे। उन्हें देखते ही वह उनके दीवाने हो गए। लेकिन मेलानिया को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। ट्रंप ने 1999 में एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के अफेयर की बात स्वीकार की थी। 2005 में शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से 8 साल छोटी हैं।

एयरपोर्ट से चोरी हुआ 123 करोड़ का सोना ! अधिकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम

तीरंदाजी विश्वकप में भारत के कंपाउंड मिश्रित टीम ने अपने नाम किया शानदार खिताब

'ईद के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकती मुस्लिम महिलाएं..', अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार का नया फरमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -