अटारी बॉर्डर पर लहराएगा पाकिस्तान से भी ऊंचा तिरंगा, NHAI ने युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी
अटारी बॉर्डर पर लहराएगा पाकिस्तान से भी ऊंचा तिरंगा, NHAI ने युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी
Share:

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), अटारी बॉर्डर पर भारत का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने जा रहा है। इस तिरंगे की ऊंचाई 418 फीट होगी। NHAI ने इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। NHAI के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों से स्वीकृति मिलने के बाद से ठेकेदार के द्वारा लागातर तिरंगे को स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस झंडे को लगाने के बाद अटारी बॉर्डर पर तिरंगे की ऊंचाई पाकिस्तान के ध्वज से अधिक हो जाएगी।

बता दें कि अटारी बॉर्डर पर 2017 में 3।5 करोड़ रुपये की लागत से 360 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया था। ऐसे में भारत का नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी उसी साल अगस्त माह में वाघा चेक पोस्ट के सामने विपरीत दिशा में 400 फीट लंबा तिरंगा फहराया। मगर, नए तिरंगे के स्थापित होने के बाद हमारा राष्ट्रीय ध्वज पाकिस्तानी झंडे की तुलना में 18 फीट अधिक ऊंचा हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ ध्वज प्रतियोगिता तेज हो सकता है। NHAI के अधिकारी ने बताया है कि हमने 418 फीट लंबा तिरंगा झंडा स्थापित करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट की स्वीकृति दे दी है। किन्तु, झंडा लगाने का स्थान अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों के सुझाव के मुताबिक, इसे संयुक्त चेक पोस्ट (JCP) की दर्शक दीर्घा के पास ही लगाए जाने की संभावना है। गैलरी की इमारत की ऊंचाई की वजह से बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने आने वाले लोगों को वर्तमान भारतीय ध्वज ठीक से नज़र नहीं आता है। उन्होंने कहा है कि अभी तक उनके पास मौजूदा झंडे को बदलने या हटाने का कोई प्लान नहीं है। प्रतिस्थापन या हटाने के संबंध में फैसला, नया ध्वज स्थापित होने के बाद लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना का काम एक महीने में पूरा होने का अनुमान है।

'जम्मू कश्मीर पर परिसीमन की रिपोर्ट को कोई चुनौती नहीं दे सकता..', SC में बोली केंद्र सरकार

कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, डम्पर और ऑटो की टक्कर, चपेट में आए 5 लोग

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में एक्सीडेंटल फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मी अरेस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -