आरक्षक ने प्रेम जाल में फसाकर किया महिला का रेप, तीन साल तक करता रहा झूठे वादे
आरक्षक ने प्रेम जाल में फसाकर किया महिला का रेप, तीन साल तक करता रहा झूठे वादे
Share:

रीवा। यह खबर है रीवा की जहां पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पुष्पेन्द्र साकेत ने दो बच्चो की माँ को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी महिला को प्रेम जाल में फसाकर 3 साल तक उसका शोषण करता रहा। महिला के विरोध करने पर आरोपी उस से शादी के वादे करता था। रीवा जिले के महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी रीवा पुलिस में पदस्थ था। आरोपी का नाम पुष्पेन्द्र साकेत उम्र 23 वर्ष है। वह सतना का रहने वाला है, आरोपी का 32 वर्षीय महिला माया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है की आरोपी तीन साल पहले महिला को दिल दे बैठा था। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी तो महिला ने अपने पति को छोड़ दिया व अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आरोपी महिला से शादी के वादे कर उसका तीन साल तक रेप करता रहा।   

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा ने महिला की शिकायत को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप सही पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 418 पुष्पेंद्र साकेत वर्तमान पदस्थापना पुलिस लाइन रीवा के खिलाफ महिला थाने में 376(2) (एन), 506 का अपराध दर्ज किया है। अपराधी को न्यायालय में गुरुवार की शाम को पैश किया गया व केंद्रीय जेल भेज दिया गया बताया जाता है की आरोपी आरक्षक 6 महीने पहले तक शहर के एक थाने में पदस्थ था। फिर किसी अनुशासन हीनता के चक्कर में पुलिस लाइन अटैच हो गया। यही से आरोपी के सवभाव में बदलाव आने लगा, वह महिला से किये हुए वदो को पूरा नहीं कर रहा था। महिला  के सवाल करने पर बातो को घूमाता रहा, आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसके बाद आरक्षक को मुजरिम करार दिया गया। 

एसपी नवनीत भसीन ने रेप का केस सामने आने पर पत्र जारी किया व आरोपी आरक्षक क्रमांक 418 पुष्पेंद्र साकेत को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी ने कहा की यह कृत्य गंभीर अपराध है, जिसकी वजह से पुलिस की छवि ख़राब होती है।  

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से भाजपा में चिंता की लहर...!

भोपाल में 47 वर्षीय बिजनेसवूमन का हुआ रेप,प्रॉपर्टी बेचने आयी थी महिला

'ये वादा करो तो सरकार बन जाएगी', इस महिला ने राहुल गांधी को दिए सियासी सुझाव'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -