महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई लाशें
महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई लाशें
Share:

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहाँ आज राज्य परिवहन की बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तहकीकात आरम्भ  कर दी है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना देर रात लगभग ढाई बजे पारनेर तहसील में हुई। यहां अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था। तत्पश्चात, उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। पारनेर पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी इस के चलते रुक गया था तथा सामान उतारने के काम में लोगों की सहायता कर रहा था। इस के चलते ट्रैक्टर जैसे ही सड़क पर मुड़ा, वहां आ रही राज्य परिवहन की एक बस उस ट्रैक्टर और कार से टकरा गई। इसकी चपेट में श्रमिक आ गए।

वही यह घटना इतनी खतरनाक थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पश्चात् मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। खबर प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कांग्रेस को दिया एक और बड़ा झटका, एक दिन में 228 नेताओं को कराया भाजपा में शामिल

संकट में I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, बोली- 'अब कोई तालमेल नहीं'

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -