एक नजर 10 बड़ी खबर पर
एक नजर 10 बड़ी खबर पर
Share:

पंजाब के पूर्व सीएम बरनाला का निधन

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का दुःखद निधन हो गया है। वे अकाली दल के वरिष्ठ नेता तो थे ही वहीं उन्होंने कई राज्यों में राज्यपाल के रूप में भी बेहतर और सफलतापूर्वक कार्य किया था।

पांच राज्यों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव होने वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पहले और मतों की गिनती वाले दिन शराब की बिक्री नहीं हो सकेगी।

रडार में खराबी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित

लखनऊ: हाल में मिली जानकारी में पता चला है की लखनऊ एयरपोर्ट पर रडार में खराबी आ जाने के कारण करीब 16 फ्लाइट प्रभावित हुई है.

जवानों की समस्याओं से चिंता में मंत्रालय, निर्देश जारी

नई दिल्ली : भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं से गृह मंत्रालय चिंता में है। मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किये है कि अधिकारी न केवल समस्याओं को सुलझाये वहीं अधिकारियों से यह कहा गया है कि वे शिकायत करने वाले जवान को परेशान नहीं करें।

अब सस्ती दर पर मिल सकेगी बिजली

नई दिल्ली। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथाॅरिटी, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेट्री कमीशन की अन्य संस्थाओं और विद्युत सप्लाय से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

 हिन्दुओं को मजबूत कर रहा संघ -भागवत

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर हिन्दुओं को लेकर बात की है। उनका कहना है कि संघ न तो किसी समुदाय के खिलाफ काम करता है और न ही उसके खिलाफ इस तरह का आरोप लगाने की जरूरत है।

अखिलेश ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीटों पर बनी सहमति

लखनउ : समाजवादी पार्टी में उपजे विवाद के बीच राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

बयान पर विपक्ष के निशाने पर आये विज

नई दिल्ली : अपने बयान के कारण हरियाणा के मंत्री अनिल विज विपक्षी दलों के निशाने पर आ गये है। हालांकि विवाद गहराता देख विज ने अपने बयान से किनारा कर लिया है, बावजूद इसके विज अब विपक्षियों के निशाने पर है।

CM के खिलाफ लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज उठा। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। इसी बीच यह बात सामर्ने आ है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबी से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ प्रत्याशी बनकर मैदान में होंगे।

सिंधु जल समझौते पर हाफिज ने दी भारत को धमकी

इस्लामाबाद। अभी तक तो पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल समझौते को लेकर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जाने की बात कही जा रही थी और पाकिस्तान ने वल्र्ड बैंक से इस मसले पर चर्चा भी की थी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -