डॉक्टरों ने पेट से निकाली ऐसी चीज़, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
डॉक्टरों ने पेट से निकाली ऐसी चीज़, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
Share:

नई दिल्ली : डॉक्टर की बजाय एक बाबा के यहां जाकर उनकी सलाह मानना दो युवकों को इतना भारी पड़ गया कि उन्हें एंडोस्कोपी ही करानी पड़ी। दरअसल दो युवकों ने एक बाबा की सलाह पर पेट साफ न होने पर गले तक टूथब्रश से सफाई की। एक दिन इसी के चक्कर में ब्रश पेट के अंदर चला गया जिसके बाद उनकी तकलीफ कम होने के बजाय बढ़ गई और आंतें फटने तक की नौबत आ गई।

30 सालों तक बिना कुछ खाए-पीए जिंदा रह सकता है ये जानवर

अक्टूबर में कराया था भर्ती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हालत गंभीर होने पर दोनों को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर दोनों के पेट से ब्रश निकाला। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले गौरव और दिल्ली निवासी आबिद को अक्तूबर में एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

सीने पर ज्यादा बाल वाले पुरुषों में होती है ये खूबियां, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ऐसे निकाला गया ब्रश 

जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग शहरों से होने के बावजूद दोनों की समस्या एक जैसी थी कि उनकी आहार नली के रास्ते टूथब्रश उनके पेट में चला गया था। इस वजह से दोनों को खाने-पीने में बहुत परेशानी हो रही थी। दोनों ने सिटी स्कैन कराया तो उन्हें पता चला कि पेट में ब्रश अटका है जो दिक्कतें पैदा कर रहा है। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से ब्रश निकालने की कोशिश की पर आड़ा हो जाने की वजह से ब्रश निकालने के लिए एम्स के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की मदद ली गई। तब जाकर कहीं ब्रश निकाला जा सका।

इन बाबा ने 79 सालों से कुछ भी नहीं खाया-पीया, फिर भी है जिन्दा

ये है भारत का सबसे लम्बे आदमी, लम्बाई देखकर आंखे फटी की फटी रह जाएंगी

आखिर क्यों 46 साल से कोई भी इंसान नहीं गया चाँद पर? ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -