कल मनेगी करवा चौथ,अवकाश का आनन्द ले सकेंगे लोग
कल मनेगी करवा चौथ,अवकाश का आनन्द ले सकेंगे लोग
Share:

गोपालगंज। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व इस बार रविवार को मनाया जाएगा। पत्नियों के लिए यह सुकूनभरा अहसास होगा कि, इस दिन अवकाश होने से अधिकांश लोग घर पर ही मौजूद रहेंगे। जिसके चलते लोग इस पर्व का आनन्द ले सकेंगे। चतुर्थी शाम करीब 7.25 बजे प्रारंभ होगी। ऐसे में 7.51 बजे चंद्रोदय के दौरान पूजन किया जा सकेगा। महिलाऐं अपने पति का चेहरा चलनी से देखेंगी और, फिर चंद्र का दर्शन करेंगी। वे पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत पूर्ण करेंगी।

करवा चौथ का व्रत पांडू, पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि नामक पर्वत पर पहुंचे। ऐसे में द्रौपदी परेशान हो गई। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से आराधना की। भगवान श्री कृष्ण के सामने उन्होंने, अपनी परेशानी बताई तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि, बहना, इस तरह का सवाल तो माता पार्वती ने, शंकर जी से किया था। भगवान शंकर जी ने माता पार्वती को करवा चौथ व्रत का विधान कह सुनाया, जिसमें पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर भोजन ग्रहण करने की बात शामिल थी।

उन्होंने कहा कि, इस व्रत में चंद्र दर्शन व पूजन किया जाता है। भगवान चंद्र को अर्ध्य दिया जाता है। पूजन के दौरान मिट्टी के पात्र या फिर सोने व चांदी के करवों का आदान - प्रदान किया जाता है।

मान्यता है कि, इस दिन महिलाऐं प्रातःकाल से ही व्रत रखती हैं और फिर सूर्यास्त होने पर व्रत पूर्ण करती हैं। सूर्योदय से पहले भोजन करने को सरगी कहा जाता है। महिलाओं को व्रत करने से पहले पर्याप्त आहार ले लेना चाहिए। साथ ही उन्हें ओआरएल घोल लेते रहना चाहिए। व्रत के दौरान पूजन के दौरान उपहारों का आदान - प्रदान होना बेहद महत्वपूर्ण है।

करवाचौथ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो आपको भी जाननी चाहिए

फलो के इस्तेमाल से इस करवाचौथ पर दिखे सबसे खूबसूरत

बादाम के इस्तेमाल से करवाचौथ पर लाये अपनी स्किन में निखार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -