किसानो के टमाटर हुए बर्बाद
किसानो के टमाटर हुए बर्बाद
Share:

हिडौंनसिटी। हिडौंनसिटी उपखंड के गांव शेरपुर खींप का पुरा खेडी हैवत सहित कई दर्जनों गांवों में पाला पड़ने से टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसान वर्ग में मायूसी की लहर छाई हुई है। 

ग्रामीण नत्थू सिंह शैतान सिंह अमर सिंह लखन सिंह किसानों ने बताया कि करीब 1 सप्ताह पूर्व टमाटर की फसल पर पाला पड़ा था। इसके बाद फसल अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई और किसान निराश हैं। फसल बर्बाद होने से बाजार की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो चुकी है और किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 

कर्ज के संकट को लेकर किसान प्रशासन से क्षति का आंकलन करवाकर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि अन्य फसलों को लेकर पहले ही सही दाम बाजार में नहीं मिल पा रहे हैं और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

क्या फिर रुलाएगा प्याज ?

लंच या डिनर में बनाये दही अचारी भिन्डी

प्याज के दामों में लगातार गिरावट के चलते न्यूनतम निर्यात मूल्य सीमा ख़त्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -