Tokyo Olympics: महज 13 साल की बच्ची ने जीता गोल्ड मेडल, पहली बार खेला गया स्केटबोर्ड
Tokyo Olympics: महज 13 साल की बच्ची ने जीता गोल्ड मेडल, पहली बार खेला गया स्केटबोर्ड
Share:

टोक्यो: जापान की राजधानी Tokyo में चल रहे Olympics में सोमवार (26 जुलाई 2021) को एक अलग नजारा देखने को मिला, जब पोडियम पर पदक लेने के लिए खड़ी हुईं 3 विजेता प्लेयर्स में से 2 की आयु महज 13 और एक की 16 साल थी। स्केटबोर्डिंग इवेंट में स्वर्ण और कांस्य पदक जापान की मोमिजी निशिया और नकायामा ने जीता है, जबकि ब्राजील की रेसा लील को रजत पदक मिला है।

बता दें कि स्केटबोर्ड उन चार खेलों में शामिल है, जिन्हें इस साल के Tokyo Olympics में शामिल किया गया है। अब ये खेल रेगुलर ओलंपिक में खेले जाएँगे। महिलाओं के स्केटबोर्डिंग इवेंट में मेजबान जापान का दबदबा देखने को मिला। हालाँकि इस खेल में जापान की परफॉर्मेंस से अधिक चर्चा पदक जीतनी वाली खिलाड़ियों की उम्र की रही। नए-नवेले स्केटबोर्डिंग इवेंट में जापान की मोमिजी निशिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें कि निशिया की आयु महज 13 वर्ष 330 दिन है।

जापान के शहर ओसाका की निवासी निशिया ने इसी वर्ष रोम में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था, किन्तु उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज खेलों के इस महाकुंभ में उन्होंने आखिरकार स्वर्ण पदक जीत ही लिया। कांस्य पदक जीतने वाली फुना नकायामा भी जापान की निवासी हैं। 16 साल की नकायामा के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर निशिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हीं के देश की प्लेयर ने उनके साथ पदक जीता है।

मीराबाई चानू को मिल सकता है स्वर्ण पदक!

टोक्यो ओलंपिक 2020: शरत कमल ने तीसरे राउंड में फिक्स किया अपना स्थान, इस खिलाड़ी से होगी कड़ी टक्कर

14 रन पर गिर गए थे आठ विकेट, फिर उतरे बल्लेबाज़ ने मचाया ग़दर.. बन गया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -