MP में अहम है आज का दिन, बाबा महाकाल की नगरी जाएंगे CM शिवराज
MP में अहम है आज का दिन, बाबा महाकाल की नगरी जाएंगे CM शिवराज
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के नेता डेमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आज निकाय चुनाव में प्रचार का शंखनाद करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से चुनाव प्रचार का आरम्भ करेंगे। जहां वे भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा और रैली में सम्मिलित होंगे। 
 
सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दोपहर 2.30 बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे, दोनों नेता सबसे पहले  बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे, तत्पश्चात, दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में महाकाल चौराहे से प्रारंभ जनआशीर्वाद रैली में सम्मिलित होंगे। इसके बाद शाम 4 बजकर 45 शहीद पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
मुख्यमंत्री का चुनावी प्रचार का यह बिगुल पूरे राज्य में चलेगा, भाजपा चुनाव में पूरी ताकत लगाती दिखाई दे रही है। इन चुनावों को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं मोर्चा संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अब अपनी टीम के साथ प्रचार में जुटते दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में नाम वापस लेने की आज अंतिम दिन है। आज दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस अपने बागियों को मनाने में लगे हुए हैं। वहीं तीन बजे के बाद मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी, बता दें कि नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों में भाजपा कांग्रेस के कई बागी अभी भी मैदान में हैं, ऐसे में भाजपा डैमेज कंट्रोल की स्थिति में जुटी है। 

द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर CM शिवराज ने दी ये प्रतिक्रिया

नगर निकाय चुनाव में डेमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने गठित की समिति

MP में इस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर कैंडिडेट ने वापस लिया नामांकन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -