द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर CM शिवराज ने दी ये प्रतिक्रिया
द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर CM शिवराज ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में बीजेपी की तरफ से जनजातीय समाज की द्रोपदी मुर्मू को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर ख़ुशी जताई है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि यह अद्भुत और अद्वितीय निर्णय है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक अद्भुत, अद्वितीय फैसला आज पीएम नरेंद्र मोदी एवं जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुआ है। बीजेपी, एनडीए एवं सहयोगी दलों की तरफ से जनजातीय समाज की बहन द्रोपदी मुर्मू हो राष्ट्रपति पद को प्रत्याशी बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इसने पूरे देश को आनंदित किया है तथा गर्व से भर दिया है। खास तौर पर जनजातीय समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। देश में पहली बार जनजातीय समाज से राष्ट्रपति होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय राष्ट्रपति, महिला राष्ट्रपति, देश के पूर्वी भाग से राष्ट्रपति, शिक्षक राष्ट्रपति हर एक पद का निर्वाह उन्होंने पूरी कुशलता के साथ किया है। पार्षद, विधायक, राज्य के कैबिनेट के सदस्य और गवर्नर जो भी दायित्व मिला उसे प्रमाणिकता के साथ निभाया है। मुझे पूरा भरोसा है देश की मुखिया के तौर पर संवैधानिक प्रमुख के रूप में द्रोपदी जी देश की सेवा का नया इतिहास रचाएंगे। बहुत-बहुत बधाई

आपको बता दें राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिनांक 29 जून है, जबकि मतदान 18 जुलाई को होगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

नगर निकाय चुनाव में डेमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने गठित की समिति

MP में इस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर कैंडिडेट ने वापस लिया नामांकन

एकनाथ शिंदे पर शिवसेना की बड़ी कार्रवाई, किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -