शिमला में हुई फिर बर्फबारी, केलांग का पारा पंहुचा माइनस 12 डिग्री
शिमला में हुई फिर बर्फबारी, केलांग का पारा पंहुचा माइनस 12 डिग्री
Share:

भारत के हिमाचल में तीन दिन बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम खुला और धूप खिली रही, परन्तु राजधानी शिमला में दोपहर को फिर हिमपात हुआ है । कुछ देर में सड़कें सफेद हो गईं और यातायात थम गया है । इसके बाद कई घंटों तक जाम लगा रहा था । बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय जिले लाहौल के मुख्यालय केलांग का पारा माइनस 12.2 डिग्री पहुंच गया है। पांच क्षेत्रों में पारा माइनस में चल रहा है। एक तरफ, बर्फबारी से बाधित छह नेशनल हाईवे और 299 के लगभग सड़कें चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई हैं। चंबा के जडेरा में पैदल जा रहा एक व्यक्ति फिसलकर खाई में गिरने से घायल हो गया था। भारी बर्फबारी और बारिश से सड़कों को 32.77 करोड़ का नुकसान हुआ है।

 रविवार को फिर से हुई बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा और 18 दिसंबर तक धूप खिलेगी। 19 से 21 दिसंबर तक फिर बारिश, बर्फबारी का दौर रहेगा। हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस की भी आस जग गई है। 25 दिसंबर तक बार बार बारिश के आसार बन रहे हैं। बर्फ की चाह में सैलानियों में बर्फ से लकदक पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। शिमला, मनाली, डलहौजी के होटल पैक हो गए हैं। हालांकि, बर्फीले क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। लाहौल जिला पूरी तरह से कटा हुआ है। चंबा के सलूणी ब्लॉक 26, चुराह की 25 और देवीकोठी, टेपा सहित आधा दर्जन पंचायतों पंचायतों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जिले के 90 मार्गों पर यातायात ठप है। पांगी उपमंडल पूरी तरह कटा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 0.9, सुंदरनगर 4.6, भूंतर 3.9, कल्पा -4.0, धर्मशाला 1.8, ऊना 7.7, नाहन 8.3, केलांग -12.2, पालमपुर 2.0, सोलन 4.0, मनाली -2.2, कांगड़ा 4.6, मंडी 5.8, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 7.2, चंबा 2.0, डलहौजी-0.3 और कुफरी -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का  अधिकतम तापमान शिमला 7.3, सुंदरनगर 19.1, भूंतर 15.2, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.8, ऊना 19.0, नाहन 17.6, सोलन 17.0, कांगड़ा 18.7, कांगड़ा 18.7, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 14.1 और डलहौजी 02.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

स्थान           बारिश एमएम
कोटखाई        10
खेरी               8
चंबा               3 
मंडी               2

जामिया और अलीगढ़ हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

महाराष्ट्र पहुंची वन विभाग टीम ने सीखा सबक, गुलदार को नहीं है समझ

उत्तराखंड में बर्फ की मार, चमोली के 120 गांव पड़े अलग-थलग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -