'आज फिर इन्होंने महाझूठपत्र प्रस्तुत कर दिया', कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ पर CM शिवराज ने कसा तंज
'आज फिर इन्होंने महाझूठपत्र प्रस्तुत कर दिया', कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ पर CM शिवराज ने कसा तंज
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है तथा इसमें प्रमुख तौर पर 101 गारंटियों का जिक्र भी किया है। वहीं इसमें प्रमुख तौर पर महिलाओं को प्रत्येक महीने 1500 देने की घोषणा की। इसके साथ ही गैस सिलेंडर 500 में दिए जाने का वादा किया है। वहीं बिजली 100 यूनिट माफ एवं इसके पश्चात् 200 यूनिट हाफ दर पर देने का वादा हुआ है। ​इसके साथ ही जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी।

वही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धान 2600, गेहूं 2599 रुपये में खरीदने का भी बड़ा वादा किया है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आएगी तो गांव से गोबर भी ख़रीदेगी। रोजगार के मोर्चे पर पार्टी ने यह वादा किया है कि दो लाख नई सरकारी भर्ती भी होगी। इसके साथ होई कांग्रेस ने प्रदेश में नौकरियों के लिए कहा है कि अब मध्यप्रदेश को उद्योगों को हब बनायेंगे। साथ कृषि पर कांग्रेस ने कहा कि किसान का कर्जा माफ़ होगा। इसके साथ-साथ लोगों का 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 25 लाख का स्वास्थ बीमा भी दिया जाएगा। 

हालांकि वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “यह कांग्रेस का वचनपत्र नहीं, झूठपत्र है। 5 वर्ष पूर्व भी उन्होंने 900 से अधिक वचन दिए थे मगर 5 भी पूरे नहीं किए… आज फिर इन्होंने महाझूठपत्र प्रस्तुत कर दिया मगर जनता इसपर विश्वास नहीं करेगी क्योंकि जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी जो बोलती है वह करती है।” जानकारी दें कि मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर तो वहीं छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में आने वाले 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। 5 प्रदेशों में 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटों का टारगेट रखा है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -