इंसानों का शिकार करने के जुर्म में शेरों को दी जाएगी उम्रकैद की सजा
इंसानों का शिकार करने के जुर्म में शेरों को दी जाएगी उम्रकैद की सजा
Share:

अहमदाबाद : इंसान तो इंसान अब शेरों को भी उम्रकैद की सजा देने की तैयारी की जा रही है। अहमदाबाद के सासण में 18 शेरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर लोगों को अपना शिकार बनाने का आरोप है। यदि शेर निर्दोष साबित होते है, तो उन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

बीते तीन महीने में शेरों ने आबंरडी, कोदिया और दूधियां गांवों में चार लोगों को अपना शिकार बनाया है और तकरीबन 6 लोगों को घायल कर दिया। वन विभआघ ने आरोपी शेरों को पकड़कर जूनागढ़ के चिड़ियाघर में डाल दिया है। इनमें से किस शेर ने इंसानों का शिकार किया है, इसकी जांच के लिए वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा।

जुटाए गए सबूतों को वन विभाग को सौंपा जाएगा, जिसमें कि वन विभाग के उच्च अधिकारी शामिल होंगे। इसमें से जो शेर नरभक्षी होगा उसे हमेशा के लिए पिंजरे में बंद कर दिया जाएगा। जांच के दौरान घटना स्थल से शर का फुटप्रिंट लिया गया है।

अब इसे पकड़े गए शेरों से मिलाया जाएगा। इसके लिए पकड़े गए शेर के मल का सात दिन परीक्षण किया गया जाएगा, जिसमें किस शेर के मल में मानव मांस, शिकार होने वाले शख्स के कपड़े और अवशेष की जांच होगी। इसके साथ ही शेर के हर दिन के व्यवहार को भी देखा जाएगा। यह तमाम सबूत जिस शेर के खिलाफ होगा, उसे सजा दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -