कमाई के मामले में कांग्रेस को पछाड़कर आगे निकली TMC, भाजपा शीर्ष पर बरक़रार
कमाई के मामले में कांग्रेस को पछाड़कर आगे निकली TMC, भाजपा शीर्ष पर बरक़रार
Share:

नई दिल्ली: सियासी दलों का रसूख, जनता में उसके प्रति विश्वास के साथ ही उन्हें मिलने वाली धन राशि से भी नापा जा सकता है। इस दौड़ में अब तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस को पीछे छोड़ आगे निकल गई है। वर्ष 2021-22 में ममता बनर्जी की TMC सर्वाधिक धन अर्जित करने वाली दूसरी राजनितिक पार्टी बन गई है। TMC को 2021-22 में 545.74 करोड़ की आय हुई है, वहीं कांग्रेस की वार्षिक आय 541.27 करोड़ रुपए रही है।

निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी सियासी दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में भारत में 8 राष्ट्रीय दलों - भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (BSP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) या CPIM, और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को सामूहिक रूप से वर्ष 2021-22 के दौरान 3,289.28 करोड़ रुपये की आमदन हुई। 2021-22 के दौरान भाजपा ने 1917.12 करोड़ रुपये कमाए, जबकि भाजपा को छोड़कर अन्य 7 राष्ट्रीय दलों की कुल आय 1,372.16 रुपये रही। 

भाजपा की कुल आमदन में सबसे बड़ा हिस्सा 1,775 करोड़ रुपये के स्वैच्छिक योगदान का है। इसमें 1,033 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। चुनावी बांड भाजपा की कुल आय का 50 फीसद से ज्यादा है। भाजपा ने फीस और चंदे से 6.31 करोड़ रुपए एकत्रित किए हैं। इस साल 25 वर्ष की हो चुकी TMC को 2021-22 में 545.74 करोड़ रुपये की आमदन हुई है। 2017-18 में इस पार्टी की आय 5.16 करोड़ रही थी। इस साल की तुलना में 2021-22 में TMC की आमदनी में 90 फीसदी बढ़ गई है। 2018-19 में ममता बनर्जी की पार्टी की आमदनी 144.73 करोड़ रुपये हुई।  2019-20 में पार्टी को 144.73 करोड़ रुपये मिले।

राहुल गांधी में फारूक अब्दुल्ला को दिखे आदिगुरु 'शंकराचार्य'.., जमकर की तारीफ

बारिश के बीच राहुल गांधी ने कठुआ से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, बदले अवतार में आए नजर

'भाजपा में आ जाओ कांग्रेसियो, मामा का बुलडोज़र तैयार है..', पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -