कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में भाजपा की बैठक, TMC ने जताई आपत्ति
कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में भाजपा की बैठक, TMC ने जताई आपत्ति
Share:

कोलकाता: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा इन दिनों पश्चिम बंगाल की यात्रा पर हैं। वहीं, भाजपा द्वारा कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी को सियासी बैठके के लिए इस्तेमाल करने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आपत्ति जताई है। हाल ही में भाजपा से TMC में गए जय प्रकाश मजूमदार ने कहा है कि लाइब्रेरी के नियमों के अनुसार, इसका इस्तेमाल सियासी मकसद के लिए नहीं किया जा सकता। बता दें कि मजूमदार अब TMC के प्रदेश में उपाध्यक्ष हैं। 

मजूमदार ने कहा है कि, यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थान है, मगर इसमें पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया गया है। यह एक धरोहर है और इसका सुरक्षित रहना आवश्यक है। ये लोग सामाजिक संगठन के नाम पर यहां मीटिंग कर रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि इसी लाइब्रेरी में बुधवार को भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक करने वाली है। जेपी नड्डा इस बैठक के माध्यम से पश्चिम बंगाल भाजपा नेताओं में व्याप्त असंतोष को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। 

भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और अर्जुन सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा अध्यक्ष यह मीटिंग कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष चिनसुरा और चंदननगर पहुंचे थे। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, 2024 में राज्य में सार्थक नतीजे पाने के लिए जेपी नड्डा बैठक कर रहे हैं। चिनसुरा में वंदे मातरम भवन को देखने के बाद भाजपा चीफ ने लेखक बंकिम चंद्र चैटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पैगम्बर विवाद: भारत को शिक्षा देने वाले 'क़तर' में हिन्दुओं को अंतिम संस्कार की भी इजाजत नहीं

105 घंटे 33 मिनट में बना डाली 75 KM की सड़क, नितिन गडकरी ने फोटो शेयर कर दी ये खुशखबरी

'फायदा इसी में कायदे में रहें', अलकायदा की धमकी पर नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -