TMC नेता ने कहा राहुल गांधी अभी बच्चे हैं
TMC नेता ने कहा राहुल गांधी अभी बच्चे हैं
Share:

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए हुए प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में साईनबोर्ड पार्टी बनेगी। प्रदर्शन में वह बच्चा पार्टी होगी। पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी द्वारा यह भी कहा गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी बच्चे ही हैं।

यहां माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सहायता करने पहुंचे हैं। बंगाल की जनता द्वारा कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को चुनाव में जवाब देने की बात भी उन्होंने कही। इसके पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में 3 स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने तृणमूल सरकार पर हमला भी किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह भी कहा गया कि वे वाम मोर्चा के नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं। राज्य में गठबंधन सरकार के गठन को लेकर उन्होंने विश्वास जाहिर किया और कहा कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के साथ सीटों का तालमेल करने का निर्णय लिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -