बंगाल में चुनाव से पहले घमासान, आपस में भिड़े भाजपा और TMC के कार्यकर्ता
बंगाल में चुनाव से पहले घमासान, आपस में भिड़े भाजपा और TMC के कार्यकर्ता
Share:

​कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पैदल यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झंडा लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। झड़प के दौरान भाजपा के 2 कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इस घटना के बाद दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। 

आपसी झड़प के बाद कार्यकर्ताओं ने कई सड़कों पर चक्का जाम कर दिया और जगह-जगह मोटरसाइकिलें भी फूंक दी। जानकारी के अनुसार, बेलूर थाना इलाके के लिलुआ मतवाला चौराहे के निकट शनिवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे थे। उसी दौरान TMC के कार्यकर्ताओं से झंडा लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामले के बाद भाजपा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस TMC कार्यकर्ताओं के साथ मिली हुई हैं।

इससे पहले आज पीएम मोदी भी कोलकाता पहुंचे हैं। वे यहां पराक्रम दिवस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । गौरतलब है कि पूरे भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मानाने का ऐलान किया गया है। वहीँ, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता के एल्गिन रोड स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पैतृक आवास पर पहुंची थी।

ब्राजील के राजदूत ने किया भारत-ब्राजील साझेदारी को मजबूत करने का आह्वान

ममता बनर्जी ने की 4 राजधानियों की मांग, कहा- देश में एक ही राजधानी क्यों हो ?

दुनियाभर में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आए इतने केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -