ममता बनर्जी ने की 4 राजधानियों की मांग, कहा- देश में एक ही राजधानी क्यों हो ?
ममता बनर्जी ने की 4 राजधानियों की मांग, कहा- देश में एक ही राजधानी क्यों हो ?
Share:

कोलकाता: देश आज स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती माना रहा है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में पैदल मार्च कर रही हैं। अपनी पदयात्रा के दौरान ममता ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे।

उन्होंने आज के दिन यानी नेताजी की जंयती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही, एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने देश की एक ही राजधानी होने को लेकर भी केंद्र पर सवाल दागा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए। नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर ममता ने कहा 'मेरा मानना है कि भारत में 4 राजधानियाँ होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से राज किया। हमारे देश में सिर्फ एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए।'

इससे पहले ममता ने कहा कि आज पूरा देश, 'देशनायक दिवस' मना रहा है। रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को 'देशनायक' कहा था। किन्तु ये 'पराक्रम' क्या है?' उन्होंने कहा कि, जब नेताजी ने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था तब उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु राज्य के कई लोगों को इसमें शामिल किया था। वो हमेशा अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के विरुद्ध खड़े रहे। 

दुनियाभर में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आए इतने केस

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गृह मंत्रालय का पत्र, ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों को लेकर कही ये बात

AAP विधायक सोमनाथ भारती को दो साल की जेल, लेकिन कोर्ट ने साथ ही दे दी बेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -