रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ का दूसरा गाना 'कैसनोवा'
रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ का दूसरा गाना 'कैसनोवा'
Share:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का नया गाना रिलीज हो चुका है। जी हाँ, बीते दिनों ही उन्होंने अपने इस नए गाने का टीजर शेयर किया था और अब यह गाना आ चुका है। टाइगर श्रॉफ के नए गाने का नाम 'कैसनोवा' है जो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। आप देख सकते हैं इस गाने के अंदर टाइगर खतरनाक डांसिग मूव्‍ज दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक बड़ा जबरदस्त है। वैसे इस समय टाइगर के इस गाने को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं। आपको याद हो तो इससे पहले टाइगर ने सांग 'अनबिलिवेबल' रिलीज किया था, ज‍िसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब टाइगर श्रॉफ के नए गाने 'कैसनोवा' को भी फैंस का प्यार मिल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर ने इस गाने को अपनी अवाज दी है। वैसे इस गाने के बोल अवितेश श्रीवास्तव ने लिखे हैं और उनका ये गाना पुनीत मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। अब तक इस गाने को 50 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। हाल ही में टाइगर ने अपने सांग 'कैसनोवा' का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं बेहद ही उत्सुक हूं अपना अगला सिंगल गाना प्रेजेंट करने के लिए, मुझे आशा है आप सभी को ये गाना पसंद आएगा"।

वैसे टाइगर इस गाने के पहले ‘अनबिलिवेबल’ गाना गा चुके हैं, जिसे लोगों ने प्यार दिया था। अब टाइगर एक गायक भी बन चुके हैं और फैंस को वह पसंद आ रहे हैं। टाइगर के काम के बारे में बात करें तो उन्होंने फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। अब वह जल्द ही हीरोपंती 2 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान होंगे ऐसी खबरें हैं।

बर्ड फ्लू के बीच राहत भरी खबर, एशिया की सबसे बड़ी 'मुर्गा मंडी' के सभी सैंपल नेगेटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की कैपिटल हिंसा की निंदा, कहा- दंगाइयों को दी जाएगी सजा

कृष 4 में डबल रोल निभाएंगे ऋतिक रोशन, सुपरहीरो के साथ बनेंगे सुपरविलेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -