उत्तर कोरियाई सेना ने की परेड, किया सैन्य प्रदर्शन
उत्तर कोरियाई सेना ने की परेड, किया सैन्य प्रदर्शन
Share:

प्येंगयांगउत्तर कोरिया ने देश में सूर्य दिवस मनाया। इस दौरान उत्तर कोरिया ने अप्रत्यक्षतौर पर सैन्य प्रदर्शन किया। दरअसल प्येंगयांग में सैन्य परेड का आयोजन किया गया। दरअसल सेना की परेड किम जोंग उन के दादा के 105 वें जन्मोत्सव पर आयोजित की गई थी। इस दौरान उत्तर कोरिया के सैनिक वेस्टर्न स्टाइल के सूट में पहुंचे। वे लाॅन्ग लिव की नारेबाजी कर रहे थे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को लड़ाई हेतु भड़काने का आरोप भी लगाया गया।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का इस परेड में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाईल का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि अमेरिका कई बार उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों के बढ़ते परीक्षण पर अपनी आपत्ती ले चुका है साथ ही दक्षिण चीन सागर को लेकर भी उत्तर कोरिया को वह चेता चुका है।

दक्षिण कोरिया के प्रति सख्त रवैया अपनाए जाने को लेकर भी उत्तर कोरिया को अमेरिका की तल्खी का सामना करना पड़ा है। अब अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर आशंकित हैं कि तानाशाह इस अवसर पर 6ठे परमाणु हथियार का परीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसे में अमेरिका अपने विकल्प पर चर्चा कर रहा है।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की चेतावनी

उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका ने पश्चिमी प्रशांत कमान को किया अलर्ट

उत्तर कोरिया ने दागी सी आॅफ जापान क्षेत्र में मिसाईल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -