संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 राज्यों पर हो रही मौसम की मार
संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 राज्यों पर हो रही मौसम की मार
Share:

वाॅशिंगटन: अमेरिका में बर्फीले तूफान का असर देखने को मिल रहा है। तूफान के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 राज्य मौसम की मार से प्रभावित हो रहे हैं। यहां न तो सड़कों पर यातायात सुव्यवस्थित हो रहा है और न ही फ्लाईट्स अपनी उड़ानें भर पा रही हैं। बर्फबारी के ही साथ बारिश होने से हालात और बदतर हो गए हैं। बारिश से करीब 2000 किलोमीटर के क्षेत्र में हालात गंभीर हो गए हैं।

सर्द मौसम के चलते नदियां जम गई हैं। कोहरे और सर्द के चलते लोगों को सामने की चीजें नज़र आने में परेशानियां हो रही हैं। स्थिति यह है कि मैन जाॅर्जिया तक तूफान का असर देखने को मिल रहा है। 

तूफान के चलते 2 हजार किलोमीटर के दायरे में हालात और अधिक खराब हो गए हैं। कई स्थानों पर बर्फ काटकर यातायात सुव्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्द मौसम और तूफान के असर के चलते बड़े पैमाने पर वाहन दुर्घटनाऐं होने लगी हैं। कुछ क्षेत्रों में तापमान माईनस 40 डिग्री पर पहुंच गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -