रामचरितमानस जलाने वालों यूपी पुलिस ने लगाई रासुका, सपा नेता स्वामी प्रसाद से जुड़ा है मामला
रामचरितमानस जलाने वालों यूपी पुलिस ने लगाई रासुका, सपा नेता स्वामी प्रसाद से जुड़ा है मामला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान रामचरितमानस की प्रतिलिपि जलाने के इल्जाम में जेल में बंद दो लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि 29 जनवरी को यहां PGI पुलिस थाने में दर्ज केस के संबंध में डीएम ने जेल में बंद मोहम्मद सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा पर रासुका (NSA) लगाया है।

बता दें कि, सतनाम सिंह लवी नामक शख्स की शिकायत पर यहां PGI थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाने से शांति एवं सद्भाव के लिए खतरा है। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा, देवेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, सुरेश सिंह यादव, संतोष वर्मा, मो. सलीम और अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इनमें से 5 आरोपियों सत्येंद्र कुशवाहा, यशपाल सिंह लोधी, देवेंद्र प्रताप यादव, सुरेश सिंह और मोहम्मद सलीम को 30 जनवरी को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

दरसल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय OBC महासभा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीते रविवार को हिन्दुओं के धर्म ग्रन्थ श्रीरामचरितमानस’ के पन्नों की कॉपियां जलाई थीं। जिसके बाद जमकर बवाल मचा था और लोगों ने इनकी गिरफ़्तारी की मांग की थी। 

3 भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी, CISF कमांडो रहेंगे तैनात

PM मोदी पर आधारित किताब को Amazon ने किया बैन, बोला- ये हिंदुत्व को बढ़ावा देने वाली, भड़के हिंदुस्तानी

अडानी मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का हंगामा, एक बार फिर ठप हुई संसद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -