42 साल के अरबपति हस्बैंड से तलाक लेने जा रही है ये टेनिस प्लेयर
42 साल के अरबपति हस्बैंड से तलाक लेने जा रही है ये टेनिस प्लेयर
Share:

टेनिस सनसनी सिमोना हालेप जल्द ही अपने अबरपति बिजनेसमैन पति टोनी इउरुक से अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने सितंबर 2021 में ही शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले 4 वर्ष से डेटिंग भी कर चुकी है। तुर्की के समाचार आउटलेट फैनटिक से बात करते हुए, 42 साल  के इउरुक ने बोला है कि हमने सिमोना के साथ मिलकर अलग होने का निर्णय कर लिया है। अब जोर देना बंद करो, यह मेरी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति है। बाकी मामला वकील देखेंगे। समझने के लिए धन्यवाद।

फैनटिक ने यह भी बोला है कि 2 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हालेप और इउरुक 13 नवंबर को अपनी धार्मिक शादी की पार्टी के लिए तैयार थे। उन्होंने दावा किया है कि रोमानिया के सिनाया कैसीनो में समारोह में शामिल होने के लिए 300 लोगों को आमंत्रित कर दिया है। लेकिन वे इसके बजाय तलाक के लिए सहमत ही चुके है। हालेप ने पहले से ही तलाक के लिए वकील ढूंढ लिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simona Halep (@simonahalep)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोनी इउरुक की कुल संपत्ति 1.72 बिलियन पाउंड है। वह 6 बहुराष्ट्रीय कंपनियां का मालिक है। जिसके साथ साथ यह भी दावा किया जाता है कि वह अपनी मां के साथ रहता है जोकि पहले से बहुत  अमीर है। यह टोनी की तीसरी शादी थी जबकि हालेप की पहली। हालेप अभी यूएस ओपन में हिस्सा ले चुकी है। वहां पहले ही दौर में उन्हें यूक्रेन की दरिजा स्निहूर ने मात दे चुकी है। हालेप ने भी केस  बाबत सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में रोमानियाई भाषा में अपना बयान लिखा- टोनी और मैंने आपसी सहमति से अपने अलग रास्ते जाने का निर्णय कर लिया है। मैं चाहूंगी कि प्रेस हमारी निजता का सम्मान करे और इस विषय में शालीनता और विवेक के साथ व्यवहार करे।

एमपीएल इंडियन चेस टूर में विदित ने अपने नाम की एक और बढ़त

हॉकी कोच Graham Reid का बड़ा बयान, कहा- "विश्व कप में यह टीम देगी कड़ी टक्कर..."

भारतीय महिलाओं ने मालदीव को इतने अंकों से दी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -