शास्त्रों में मानव जीवन की कई समस्याओं का समाधान निहित है। इसमें उन सारी समस्याओं का समाधान मिल सकता है, जो मानव के बस में भी नहीं होती है। जिनमें से कुछ समस्या का समाधान किसी खास समय को लेकर बताया गया है। ऐसे ही एक खास समय के बारे में आज हम आपसे चर्चा करने वाले हैं। यहां पर आज हम अमावस्या के दिन उन उपायों के बारे में जानेंगे, जिसे करने के बाद आपके जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और आपका जीवन सुख समृध्दि से भर उठेगा। तो चलिए जानते हैं अमवस्या के दिन ऐसा क्या करें की जीवन से सारे दुख-दर्द दूर हो जाएं?
1. अमावस्या के दिन चीटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से मनुष्य के सभी पाप कम हो जाते हैं। ऐसा करने से पुण्य मिलता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष हों उस अमावस्या के दिन घर में पंडित से शिवपूजन और हवन करवाना चाहिए।
2. अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी से एक दीपक जलाएं। बत्ती में रूई की जगह लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें। साथ ही दीपक में केसर डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
3. अमावस्या की रात को 5 लाल फूल और 5 दीपक जलाकर नदी में अर्पित करें। कहा जाता है ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी खत्म हो जाती है।
4. अमावस्या की रात में काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। अगर कुत्ता रोटी को उसी समय खा लेता है तो आपका दुश्मनों के प्रति खतरा टल जाएगा।
5. कहा जाता है अमावस्या वाले दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब पीने से शरीर और भविष्य पर बुरा असर पड़ता है।
क्या आप भी रखते हैं अपनी जेब में रूमाल तो यह खबर जरूर पढ़ें
मई के माह में यह 5 बातें आपको कई मुसीबतों से बचा लेगी
राशि के अनुसार जानें, कौन सी चीज रखें जेब में जो दे शुभ फल
किस्मत में सरकारी नौकरी है अथवा नहीं ऐसे करें पता