मोदी सरकार के इस मंत्री ने पद से दिया इस्तीफा, सीट बंटवारे से नाराज़ होकर छोड़ी NDA
मोदी सरकार के इस मंत्री ने पद से दिया इस्तीफा, सीट बंटवारे से नाराज़ होकर छोड़ी NDA
Share:

पटना: बिहार में NDA के सीट बंटवारे से नाराज RLJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होने कहा कि वो सीट बंटवारे से खफा थे। मात्र 4-5 मिनट की प्रेस वार्ता में उन्होने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। दरअसल 18 मार्च को बिहार को लेकर NDA में सीट विभाजन किया गया। 

जिसमें भाजपा को 17, JDU को 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 5, मांझी की HAM, और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को एक-एक सीट दी गई है। हालाँकि, इसमें पशुपति पारस की पार्टी RLJP को एक भी सीट नहीं दी गई। जिसको लेकर पशुपति पारस से लेकर उनकी पार्टी के नेताओं में भी गुस्सा देखने को मिला और इसी के चलते आज केंद्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। नाराजगी का एक कारण ये भी है कि इस सीट बंटवारे में चिराग की पार्टी को 5 सीटें मिली है। जिनमें से 4 सीटों पर पारस की पार्टी का कब्जा था। 

दरअसल 2019 लोकसभा चुनाव LJP ने एनडीए में रहकर लड़ा था। उस वक़्त पार्टी में दो फाड़ नहीं हुई थी। लेकिन इसके बाद पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गई थी। इस चुनाव में LJP के 6 सांसद जीते थे। जिसमें पारस सहित 5 सांसदों ने अलग पार्टी बना ली थी। और पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह दे दी गई थी। लेकिन इस बार पासा पलट गया और भतीजा चाचा पर भारी पड़ गया। जो सीटें पारस की पार्टी के कब्जे में थीं, अब उन पर चिराग उम्मीदवार उतारेंगे।

क्या 'संदेशखाली' बन रहा है दिल्ली का बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज ? छात्राएं बोली- प्रोफेसर सलीम शेख ने हमारा यौन शोषण किया ..

10वीं-12वीं छात्रों के लिए आया नया अपडेट, इन विषयों में मिलेंगे बोनस अंक

हमीदुल इस्लाम ने हिन्दू नाम बताकर लड़की को फांसा, 5 बार जबरन कराया गर्भपात, ठगे 12 लाख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -