उर्फी जावेद के खिलाफ सड़क पर उतरी ये लड़की, बोली- 'बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा...'
उर्फी जावेद के खिलाफ सड़क पर उतरी ये लड़की, बोली- 'बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा...'
Share:

भोपाल: मशहूर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद के खिलाफ भोपाल की एक लड़की ने मोर्चा खोल दिया है। वह अकेले ही सड़क पर उतर आई है। अपने हाथों में तख्तियां लेकर कभी रेलवे स्टेशन तो कभी मुख्य चौराहों एवं जगहों पर खड़े होकर अश्लीलता मुक्त भारत की मांग बुलंद कर रही है। इस लड़की का नाम देववाणी प्रियंका राजपूत है। बृहस्पतिवार को वह भाजपा दफ्तर के सामने की सड़क पर धूप में लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। इस के चलते वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों का ध्यान खींचती रही।

प्रियंका राजपूत भोपाल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चाें के लिए काम करती हैं। उसका कहना है कि उर्फी जावेद का वीडियो देखा था। इसमें उसने बहुत ही कम कपड़े पहने थे। बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। ये बहुत गंदी चीजें हैं। हम भारत के विश्वगुरु होने की बात करते हैं। इससे देश की क्या छवि बनेगी? मैं बोलती हूं कि उर्फी जावेद लड़कियों के नाम पर कलंक है। ऐसे जितने भी रील्स एवं वीडियो आते हैं, उनसे क्या संदेश देना चाहते हैं?

प्रियंका ने कहा कि ये कैम्पेन चार दिन पहले ही आरम्भ किया है। इस के चलते 1100 क्वार्टर, 10 नंबर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कैम्पेन चलाया है। जो लोग सोचते हैं कि अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता, मैं उनको मैसेज देना चाहती हूं कि अकेला मनुष्य बहुत कुछ कर सकता है। आप परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो अकेले ही खड़े रहना पड़ेगा। भाजपा दफ्तर के सामने खड़े होने का कारण पूछने पर प्रियंका ने कहा- मैं भाजपा दफ्तर में स्वयं जा सकती हूं, मगर मैं चाहती हूं कि वहां से मुझे बुलावा आए। मेरी बात सुनकर मेरी जो मांगें हैं, उनको जल्द लागू किया जाए।

अब फर्जी ख़बरों का Fact Check खुद करेगी सरकार, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर लगेगी लगाम

'जय श्री राम' के उद्घोष से गूंजी जहांगीरपुरी, नहीं चला एक भी पत्थर, गत वर्ष शोभायात्रा पर हुआ था हमला

प्राइवेट पार्ट के रास्ते अंदर घुस गया सांप! डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -