बंद होने जा रहा है ये मशहूर शो, जानिए क्यों?
बंद होने जा रहा है ये मशहूर शो, जानिए क्यों?
Share:

टेलीविज़न के चर्चित सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Acche Lagte Hain 2) को लोगों का उतना प्यार नहीं प्राप्त हो रहा है, जितना उम्मीद की जा रही थी। इस शो का पहला सीजन बहुत बेहतरीन रहा था जिसमें राम कपूर एवं साक्षी तंवर ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। वर्षों बाद इस शो का दूसरा सीजन लाया गया जिसमें दिशा परमार और नकुल मेहता अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को लगता है यह जोड़ी और सीरियल की कहानी कुछ विशेष पसंद नहीं आ रही।

आपको बता दें, टेलीविज़न शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Acche Lagte Hain 2) के बंद होने की खबरें आ रही हैं। इस शो के लीड किरदार में नकुल मेहता और दिशा परमार दिखाई दे रहे हैं। राम और प्रिया की इस जोड़ी को हालांकि ऑडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं किन्तु फिर भी इस शो को उतना प्यार नहीं मिल रहा है, जितना पहले मिला था। अब सवाल इस बात का है कि फिर शो क्यों बंद हो सकता है। क्या इसके पीछ स्टार्स कारण हैं या फिर कम टीआरपी। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कम टीआरपी के कारण इस शो का आने वाले तीन महीने में ही पैकअप किया जा सकता है।

वही शो को टीआरपी की सूची में बनाए रखने के लिए 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Acche Lagte Hain 2) की कहानी में कई प्रकार के जतन किए जा रहे हैं। फिलहाल शो में राम और प्रिया की कहानी में 5 वर्षों का लीप दिखाया गया है। इस शो में दिखाया जा रहा है कि राम से बचने के लिए प्रिया पीहू जगह-जगह भाग रहे हैं। पीहू अब 5 वर्षों की हो गई है। प्रशंसकों को इंतजार है कि कब राम और पीहू मिलेंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने क्रू को टीआरपी में सुधार लाने की बात पर जोर दिया  है तथा साथ ही कहानी को और इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए भी और इसी के साथ चेतावनी भी जारी कर दी गई है कि ऐसा न होने पर शो को बंद कर दिया जाएगा।

VIDEO! इंडस्ट्री में हुई नई राखी सावंत की एंट्री, आपने देखी क्या?

कैमरे के सामने इस अदाकारा ने खोले जींस के बटन, देखकर छूट गए फैंस के पसीने

नई ड्रेस पहन उर्फी जावेद ने कर डाली ऐसी हरकत कि हो गई ऊप्स मोमेंट का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -