नशे में धुत इस मशहूर एक्ट्रेस ने मचाया हंगामा, हुई गिरफ्तार
नशे में धुत इस मशहूर एक्ट्रेस ने मचाया हंगामा, हुई गिरफ्तार
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस काव्या थापर को जुहू पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनपर नशे की स्थिति में कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का इल्जाम है। पुलिस ने जब एक्ट्रेस को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही काव्या मुख्य तौर पर दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आती हैं। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

वही काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में दिखाई दी थीं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म Ee Maaya Peremito थी जोकि 2018 में रिलीज हुई। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हूं।

'मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है', मशहूर हस्ती ने फेसबुक पोस्ट पर लिखी चौकाने वाली बातें

इंडियन आउटफिट से परेशान हुई सनी, कही ये बात

जानिए कहाँ तक पढ़ी है नेशनल क्रश रश्मिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -