कंगना रनौत के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया था बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता
कंगना रनौत के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया था बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। ऋतिक रोशन एवं अध्ययन सुमन के साथ उनके अफेयर्स की चर्चा हो चुकी है। मगर, आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जो कंगना रनौत के इश्क में इस तरह पागल हो गया था कि वह अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था। इस अभिनेता का नाम अनिल कपूर है। अनिल कपूर ने सरेआम कंगना रनौत के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

दरअसल, करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में जब अनिल कपूर से पूछा गया था कि फिल्म जगत में ऐसी कौन-सी महिला जिनके लिए वह अपनी पत्नी सुनीता कपूर तक को छोड़ सकते हैं? इस प्रश्न के उत्तर में अनिल ने कंगना की ओर इशारा किया था। नेशनल टीवी पर अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में कंगना रनौत का नाम लिया था। 

बता दे कि अनिल कपूर की पत्नी का नाम सुनीता कपूर है। दोनों ने वर्ष 1984 में शादी की थी। उस वक़्त अनिल कपूर अभिनेता थे तथा सुनीता एक मॉडल थीं। शादी के बाद सुनीता ने मॉडलिंग छोड़ दी तथा कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। बता दें, अनिल कपूर एवं सुनीता कपूर के 3 बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर एवं हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम और हर्षवर्धन अभिनय के क्षेत्र में हैं। वहीं रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं।

पत्नी के सामने ही माधुरी दीक्षित को लेकर गोविंदा ने कह डाली ऐसी बात, सब रह गए दंग

आदिपुरुष के सपोर्ट में आया ये एक्टर, कहा- 'अब समय आ गया है कि...'

फीमेल प्लैजर पर काजोल ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -